फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए जलाकर हत्या कर शव गायब करने का आरोप; ससुराली फरार

Wed, 17 Jul 2024 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: खुदागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार हैं और ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू की जलाकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान तकिया पर गांव निवासी प्रवीण यादव की पत्नी सोनाली कुमारी (22) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
मृतका के पिता गया जिला के सरबहदा थाना क्षेत्र के शेख विगहा गांव निवासी संजय यादव ने बताया कि चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी सोनाली कुमारी की शादी खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव निवासी दिवंगत बांके यादव के बेटे प्रवीण यादव से की थी। शादी के कुछ साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से ससुराली परिवार द्वारा सोनाली कुमारी पर मायके से रुपये मांगने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। रुपये न देने पर ससुराल वाले सोनाली के साथ मारपीट और उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी जानकारी सोनली ने फोन कर उन लोगों को दी थी।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह बेटी के ससुराल के गांव वालों से पता चला कि सोनाली की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इसके बाद वे लोग पुलिस को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

 
वहीं, खुदागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि बुधवार को संजय यादव द्वारा खुदागंज थाना को सूचना दी गई कि खुदागंज थाना क्षेत्र के तकिया पर गांव में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर सोनाली कुमारी को जलाकर उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद उसके शव को गायब कर दिया है। सूचना मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस तकिया पर गांव पहुंची। जहां देखा कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार हैं। वहीं, ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें