फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोबरा बटालियन ने चलाया नक्सल विरोधी अभियान, 600 आईईडी और 465 डेटोनेटर बरामद किए

Wed, 13 Jul 2022 07:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीआरपीएफ की एक विशेष जंगल युद्ध कमांडो यूनिट, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 205वीं बटालियन द्वारा ऑपरेशन का संचालन किया गया था।
विज्ञापन
कोरबा बटालियन ने ऑपरेशन चलाकर बरामद किए विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कोबरा कमांडो द्वारा 600 से अधिक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और लगभग 500 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य के गया जिले के जंगलों में पिछले सप्ताह इन विस्फोटकों की बरामदगी की गई थी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक विशेष जंगल युद्ध कमांडो यूनिट, कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की 205वीं बटालियन द्वारा ऑपरेशन का संचालन किया गया था।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते गया से कोबरा यूनिट ने कुल 612 आईईडी, 250 राउंड गोला-बारूद, 495 डेटोनेटर और एक एके सीरीज राइफल बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें