खुली फाटक से गुजरी ट्रेन, टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय फाटक खुला था, उस समय वहां से एक मालगाड़ी ट्रेन गुजर रही थी। ऐसे में गेटमैन की इस बड़ी लापरवाही से जान माल का नुकसान हो सकता था। इधर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
वाहनों का होता है आवागम
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रेलवे फाटक पर गेटमैन की लापरवाही दिखी है वहां गाड़ियों का आना जाना लगातार होता है। ऐसे में ट्रेन की चपेट में कोई वाहन आ सकता था। लोगों का कहना है कि पैदल लोग भी ट्रेन की चपेट में आने से कट सकते थे। रेलवे फाटक को खुला छोड़ सुमन (गेटमैन) अक्सर सो जाया करता है। लोगों की यह मांग है कि रेलवे इस लापरवाही के लिए गेटमैन सुमन पर उचित कार्रवाई करे।
गेटमैन सस्पेंड
इस बावत पसराहा रेलवे स्टेशन के सिग्नल अधिकारी नितेश सिंह ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो शिकायतकर्ता नरेंद्र मंत्रालय को भेजा था। इसके बाद गेट मैन को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण उसकी आंख लग गई थी।