तेजस्वी यादव को मंत्रीजी के रूप में लिखाते हुए उनके आप्त सचिव ने यह कमरा बुक कराया था।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इधर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। तेजस्वी द्वारा दिए गए संजीव मुखिया की नेताओं के साथ वाली त
स्वीर जारी करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए अगर दम है तो 24 घंटा के भीतर तेजस्वी यादव साक्ष्य को सार्वजनिक करें और ब्लैकमेलर बनकर लोगों को धमकाना और डराना बंद करें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की भाषा ब्लैकमेलर जैसी है। वह प्रशासन को डरा धमका रहे हैं। इससे पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा था कि तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अभी भी उनके पीएस हैं और उन्हें यह भी
स्पष्ट करना चाहिए कि सिकंदर प्रसाद यादवेंदु कौन हैं? जब लालू प्रसाद यादव रांची में जेल गए थे, तब सिकंदर प्रसाद यादवेंदु हुआ करते थे। लालू की सेवा में वह रहते थे। सिकंदर सिंचाई विभाग में जेई थे। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि वह लोगों के भविष्य के साथ खेलते हैं जब वे सत्ता में होते हैं तो घोटाले करते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
सबसे पहला सवाल, बिहार में अभी क्यों मचा है बवाल?
परीक्षार्थी अनुराग यादव के कबूलनामे के बाद तस्वीर साफ हो गई थी
बता दें कि हाल में ही कथित नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की थी। पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए थे, जिनके बारे में शक है कि ये चेक माफिया के पक्ष में जारी किए गए थे, जो पिछले महीने आयोजित नीट से पहले कथित रूप से लीक हुए पेपर की मांग करने वाले हर उम्मीदवार से 30 लाख रुपये से अधिक की मांग कर रहे थे। वहीं बिहार पुलिस ने जिस अनुराग यादव नाम के परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया था, उसका
कबूलनामा सामने आया था। उसने स्पष्ट कहा था कि उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने ही उसे कोटा से पटना बुलाया था। कहा था कि परीक्षा में सब सेटिंग हो चुका है। इसके बाद चार मई की रात पटना के एक रेस्ट हाउस में अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास मुझे छोड़ दिया। इनलोगों ने मुझे नीट के परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दिया। रात भर में पेपर रटवाया गया।
अब तक नीट पेपर लीक केस में गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों के नाम
- सिकंदर यादवेंदु
- बिट्टू
- नीतीश
- अमित आनंद
- आयुष (परीक्षार्थी)
- अनुराग (परीक्षार्थी)
- चिंटू
- पंकू
- काजू
- राजीव
- अजीत कुमार