फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जिगरी दोस्त के भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, अब आरोपी ने जारी किया वीडियो

Wed, 26 Jun 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि दो दिन पहले चकमकरंद में गोली मारकर एक छात्र की पुराने विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस कांड और भी शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी रंजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में एक युवक ने अपने जिगरी दोस्त के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके तीन दिन बाद अब आरोपी ने एक वीडियो भी जारी किया है। यह मामला जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चकमकरंद का है। जहां तीन दिन पहले एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि एक समय हुआ करता था जब रंजीत और अंकित के परिवार का रिश्ता दोस्ती के दुःख और सुख में साथ खड़े होने का हुआ करता था। लेकिन समय बीतता गया और दोनों के परिवारों के रिश्तों में खटास पैदा हो गया। फिर एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। तीन दिन पहले हुई अमरजीत की हत्या में आरोपी रणजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें रंजीत हत्याकांड को लेकर आंख के बदले आंख और अपनी मम्मी के जेल जाने का बदला लेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आरोपी रंजीत कह रहा है कि 26 नवंबर को आर्मी की दौड़ के लिए कटिहार गया था और वहां पर आर्मी का दौड़ हुआ, मेरा निकल गया था। इसकी सूचना सबसे पहले अपने जिगरी दोस्त अंकित को घर पहुंचकर बताई। आरोप है कि अंकित ने 28 नवंबर को रंजीत को फोन कर शाम पांच बजे दौड़ निकलने पर पार्टी के लिए बुलाया, जिसमें अंकित, अमरजीत और इंद्रजीत तीनों भाई ने मिलकर रंजीत के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसके आंख में कील घोंप दी, जिससे उसकी आंख की रोशनी भी चली गई। यहीं से इन दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि रंजीत को अपनी आंख का बदला लेना था, जिसको लेकर दोनों एक-दूसरे का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान 26 दिसंबर को अमरजीत के दरवाजे पर गोली चलती है और दो लोगों के पैर में गोली लग जाती है। उसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों सही हो गए। गोलीबारी मामले में रंजीत और उसके साथ तीन अन्य लोगों का नाम सामने आया था। इनमें रंजीत की मां, भाई दोनों इस पूरे कांड में जेल चले गए। रंजीत उस कांड में अभी तक फरार चल रहा है। पूरे कांड की डेढ़ साल बीत गए। इस कांड को लेकर दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। उसके बाद भी रंजीत की मां को जेल जाना पड़ा और भाई को अंकित के परिवार वालों ने पीटा। पूरे डेढ़ साल से पूरा परिवार घर से इधर-उधर भागता फिर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, रंजीत ने दावा कर कहा कि इस पूरे कांड में हमारा कोई साथी या हमारे परिवार का कोई सदस्य नहीं था। यह पूरा कांड मृतक के चाचा पंकज सिंह द्वारा करवाया गया था। लेकिन हमारे पूरे परिवार को या हमारे दोस्त को पूरे कांड में फंसा दिया गया, जिससे मेरा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है और हमारे लिए कुछ नहीं बचा है। पूरे परिवार का बिखराव देखकर रंजीत का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

आरोपी रंजीत ने इन तमाम बातों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। इस वीडियो में रंजीत ने कहा है कि हम जूठे मुकदमे में जेल नहीं जाना चाहते हैं। अगर हम जाएंगे तो 302 में जाएंगे और हत्या हमने ही की है। हमारे परिवार वालों को पुलिस परेशान न करे। रंजीत ने वीडियो में धमकी भरे शब्दों में वैशाली पुलिस को यहां तक कहा कि वह हमारे परिवार को गिरफ्तार न करें। अगर हमारी बुजुर्ग दादी और हमारे बहनोई को पुलिस जेल भेजती है तो आगे भी देखना क्या होगा।

गौरतलब है कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सदर थाना क्षेत्र के नैनहा गांव निवासी योवसर राय के बेटे अमरेश कुमार और हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर निवासी जगन्नाथ राय की पत्नी चिंता देवी शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों लोगों से गहन पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, मृतक के भाई द्वारा सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि भाई तू जा हम दूसरे को भेजते हैं।

विज्ञापन

 
वैशाली एसपी हर किशोर राय ने बताया कि दो दिन पहले चकमकरंद में गोली मारकर एक छात्र की पुराने विवाद में हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। इस कांड और भी शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। इस पूरे कांड में पूर्व की दुश्मनी दो परिवारों के बीच होने की बात अभी तक सामने आई है। आरोपी के परिवार वालों ने पूरे कांड में लाइनर का काम किया था, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए अब टीम निकल गई है। लगातार पुलिस छापामारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें