फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करंट लगने से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया, खेत में हुआ हादसा

Fri, 18 Apr 2025 06:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Electric Shock: बिजली का करंट लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि फसल सुरक्षा के लिए बिजली का तार लगाया गया था।
विज्ञापन
मृतक बच्चे के साथ परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली थाना क्षेत्र के धरहरा वैशाली में शौच करने खेत में गए एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहेचान आठ वर्षीय इंदल सहनी के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के दादा जगदीश सहनी ने वैशाली थाने को आवेदन देकर लक्ष्मण सहनी पर खेत में करंट लगाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इसमें कहा है कि सुबह मकई के खेत वाले रास्ता पर मेरा पोता पहुंचा तो रास्ते पर कीचड़ रहने के कारण मेरा पोता गिर गया और लक्ष्मण सहनी के मकई के खेत में नंगा तार से बिजली लगाकर घेरा गया था। इस पर मेरा पोता गिर गया और मेरे पोते को बिजली का करंट लग गया, जिसके कारण मेरे पोते की मृत्यु घटना स्थल पर हो गई है। हम लोगों ने स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा' डॉ. सुनील सिंह का बयान
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना मौके पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि मृतक दो भाई में सबसे छोटा था। वहीं, शव घर पहुंचे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर वैशाली लालगंज मुख्य मार्ग को वैशाली ब्लॉक चौक पर जाम कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना में पहली बार होगा एयर शो, आकाश में करतब दिखाएंगे जेट विमान; सीएम नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

उन लोगों की मांग थी कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में लग गई। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही सदर-2 SDPO गोपाल मंडल मौके पर पहुंचकर सभी को समझा-बुझाकर गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका। जाम होने के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। छोटी बड़ी सभी गाड़ियां जाम में फंसी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें