यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलाई जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इनका विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं. 02393 राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 30 जून, 2025 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी।
गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-राजेन्द्र नगर क्लोन स्पेशल अब एक जुलाई, 2025 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित की जायेगी।
गाड़ी सं. 01153 देवलाली-दानापुर मिक्सड अनारक्षित स्पेशल अब 18 अक्तूबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी।
गाड़ी सं. 01154 दानापुर-मनमाड मिक्सड स्पेशल अब 20 अक्तूबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी।
गाड़ी सं. 05504 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल अब 31 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जायेगी।
गाड़ी सं. 05503 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल अब एक अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।
यह भी पढ़ें: नल जल योजना सिर्फ योजना नहीं, राष्ट्रीय संकल्प, आगा NGO की कार्यशाला में बोले PHED के प्रधान सचिव
गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस- 19, 21 एवं 23 अप्रैल, 2025 को आनंद विहार से खुलने वाली।
गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस- 20, 22 एवं 24 अप्रैल, 2025 को बापूधाम मोतीहारी से खुलने वाली।
यह भी पढ़ें: चुनावी साल में SC-ST पर ज्यादा मेहरबान हुई नीतीश सरकार, कल्याणकारी योजनाओं का खुला पिटारा
वापी-दानापुर-वलसाड के मध्य समर स्पेशल ट्रेन
समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप रेल प्रसाशन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सोमवार सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुंचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार के ANMMCH में मरीज से पैसे मांगने का मामला, जांच कमेटी गठित