फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, कांटी थाना क्षेत्र का मामला, शरीर पर गहरे जख्म

Fri, 26 Jan 2024 03:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

अज्ञात महिला का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला कांटी थाना क्षेत्र का है। हत्या कर शव को डंप किया गया, महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक महिला की लीची गाछी में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के ढेवहा वार्ड नंबर तीन में स्थित एक गाछी की है। शव बरामद होने की जानकारी के बाद मौके पर ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है और महिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव को यहां डंप किया गया है। मृतका के शरीर पर कई गहरे जख्म पाए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी कांटी थाना की पुलिस को दिया गया, जिसके बाद वहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महिला को कहीं और से लाकर के यहां डंप किया गया है। हत्या का मामला है, शरीर और गर्दन रेता हुआ है।

कांटी थाना की पुलिस ने शव की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मृतका महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। कांटी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान में पुलिस फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन


कांटी थाना के एसएचओ अरविंद प्रसाद ने बताया कि एक महिला का शव आज दिन में गाछी में मिलने की जानकारी पर हम लोग आए हैं। मृतका के शव पर कई गहरे जख्म पाए गए और हत्या की आशंका के बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है। अभी पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। आगे जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई किया जाएगा, शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें