फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर महिलाओं ने बरसाए पत्थर; चार जवान घायल, तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 02:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर महिलाओं समेत ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई जवान चोटिल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर पुलिस टीम को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय असामाजिक तत्वों की हिंसा का सामना करना पड़ा। बोचहा थाना क्षेत्र के मझौली बाजितपुर गांव में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक सैप जवान को सिर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन

 
पड़ोसी विवाद बना हिंसा का कारण
घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली अधिवक्ता सोनी कुमारी का अपने पड़ोसियों से विवाद चल रहा था, जो हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद में एक पक्ष के घायल होने के बाद उसने बोचहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर थाने के एएसआई रंजय कुमार अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। लेकिन जैसे ही टीम गांव में पहुंची, भीड़ ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। छतों से पत्थर बरसाए गए और पुलिस को तीन किलोमीटर तक रिवर्स गाड़ी चलाकर भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अंगरक्षक ने किया सुसाइड, एमएलसी आवास पर खुद को मारी गोली
विज्ञापन

 
हमले में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी
हमले में सैप जवान को सिर पर गहरी चोट लगी है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के बाद इलाके में भारी अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया, जिसने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।


 
छतों से पत्थर फेंके गए, कार्रवाई जारी
मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, छतों से महिलाओं ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे जवान घायल हुए। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मारी राजनीति में एंट्री, कहा- मेरी पार्टी लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव
 
पुलिस वाहन पर भी हमला, पीछा कर खदेड़ा गया
घटना के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस वैन का पीछा भी किया और उसे गांव से लगभग तीन किलोमीटर तक खदेड़ा। हमले के दौरान पुलिस वाहन को घुमाने की जगह नहीं मिली, जिससे टीम को वैन को रिवर्स गियर में भगाकर जान बचानी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय गांव में भारी भीड़ थी, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें