फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRABU: 12 वर्षों के बाद आज सीनेट का चुनाव, 14 जिले में 19 मतदान केंद्र तैयार, बुधवार को आएगा नतीजा

Mon, 23 Sep 2024 03:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

BRABU News: रजिस्ट्रार डॉ. अपराजिता कृष्णा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
बुधवार को आएंगे नतीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शिक्षक प्रतिनिधियों का मतदान हो रहा है। इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए 14 जिलों में कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, छपरा, दरभंगा और पटना जैसे जिलों में सुबह 10:30 बजे से 2:30 बजे तक मतदान होगा, जबकि गया, सीवान, नालंदा, कटिहार, सहरसा और भागलपुर में सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

विज्ञापन

 
मतदान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज 
चुनाव में भाग लेने वाले शिक्षकों को पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इसके लिए विश्वविद्यालय या कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्रों का भी उपयोग किया जाएगा। मतदान से पहले ही रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसमें प्राचार्यों और पीजी कॉलेज विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया था कि वे सभी मतदाताओं को इस प्रक्रिया की जानकारी समय पर दें।

विज्ञापन

 
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव का संकल्प 
रजिस्ट्रार डॉ. अपराजिता कृष्णा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग मांगा गया है। कुल 2067 शिक्षक इस चुनाव में वोट डालेंगे, जिनमें पीजी विभाग के 96 वोटर, अंगीभूत कॉलेज के 558 वोटर और संबद्ध तथा तकनीकी कॉलेज के 1,313 वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

 
तीन कैटेगरी में 13 उम्मीदवार 
सेनेट के 15 शिक्षक प्रतिनिधियों के चयन के लिए यह मतदान आयोजित किया जा रहा है। तीन कैटेगरी में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि दो का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान प्रक्रिया के लिए कई कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जैसे पीजी बॉटनी विभाग, एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज और एमडीडीएम कॉलेज। चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें