फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: भाजपा प्रत्याशी डाॅ संजय जायसवाल ने किया नमांकन दाखिल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व चिराग रहे मौजूद

Tue, 30 Apr 2024 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण

सार

LS Polls 2024: पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने नामांकन पर्चा भर दिया है। पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर एक तरफ लगातार बीजेपी से तीन बार सांसद रह चुके डॉ संजय जायसवाल फिर से चौथी बार चुनावी मैदान में पूरे दमखम के साथ हैं। दूसरी ओर महागठबंधन से पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डाॅ संजय जायसवाल ने किया नमांकन दाखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाॅ संजय जायसवाल मंगलवार को नमांकन से पहले कालीधाम मंदिर में अपनी पत्नी मंजू चौधरी के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे और मां काली का आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए निकले। नामांकन से पहले काली बाग मंदिर से निकलकर वो शहर में रोड शो करते हुए जिला मुख्यालय बेतिया निकल गए। रोड पर हजारों की संख्या में भीड़ उनका स्वागत करती दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

विज्ञापन


सभी चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। नमांकन के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान तथा पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद रही। बता दें कि पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से यूट्यूबर मनीष कश्यप के निर्दलीय चुनाव लड़ने से बीजेपी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई थी।

जब डॉक्टर संजय जायसवाल से पूछा गया कि चौथी बार लोकसभा चुनाव के बारे में क्या कहेंगे तो उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि मैं तीन बार से पश्चिमी चंपारण लोकसभा से चुनाव जीत रहा हूं। पश्चिम चंपारण की जनता लगातार जीता रही है, मुझे विश्वास है कि जनता फिर मुझे प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें