फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट-मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी: आवागमन के लिए इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, देखें लिस्ट...

Tue, 30 Jan 2024 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Bihar Train News: इंटरमीडिएट-मैट्रिक के परीक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए कुछ बदलाव किया है। मोकामा पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन को कई स्टेशनों पर हॉल्ट दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल को दिया जाएगा अतिरिक्त हॉल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक बोर्ड के परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुछ बदलाव किया है। दरअसल, एक से 23 फरवरी तक गाड़ी सं. 03279 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का चंपापुर, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट और बुद्धदेवचक यादव नगर हाल्ट पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी से 23 फरवरी तक गाड़ी सं. 03279 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल 06.19/06.20 बजे चंपापुर, 06.25/06.26 बजे सालिमपुर बिहार, 06.29/06.30 बजे करौटा, 06.33/06.34 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट और 06.47/06.48 बजे बुद्धदेवचक यादव नगर हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 
 
उपरोक्त ठहराव के कारण गाड़ी सं. 03279 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का कुछ स्टेशनों के समय-सारणी में संशोधन किया गया है। एक से 23 फरवरी तक यह स्पेशल संशोधित समयानुसार 06.22/06.23 बजे टेकाबिगहा, 06.38/06.39 बजे खुसरूपुर, 06.43/06.44 हरदासबीघा, 06.49/06.51 बजे फतुहा, 07.00/07.02 बजे पटना सिटी और 07.12/07.14 बजे राजेंद्रनगर स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें