फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों ने युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर ईंट से कूच कर ली जान; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 30 Jan 2024 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Hindi News: एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक को फोन कर बुलाया गया था। उसके नंबर से अपराधी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक हेमराज भगत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में घर से बुला कर एक युवक की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र में शीतपपुर की है। घटना की सूचना मिलने के बाद चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के पिता पारस भगत ने बताया कि बीती रात बेटा गांव में भोज खाकर घर आया। वह जैसे ही घर में आया वैसे ही किसी का फोन आया। फिर वह घर में बच्चे को छोड़ फोन पर बात करते हुए बाहर निकल गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कही पता नहीं चला। सुबह नेता जी के पास फोन आया कि खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जब वहां जाकर देखा तो मेरे बेटे हेमराज भगत (35) का ही शव पड़ा था।

विज्ञापन

 
ईंट से कूच कर की गई हत्या
जानकारी के मुताबिक, हेमराज को अज्ञात अपराधियों ने पहले घर से बुलाया। फिर ईंट से कूच कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर पुलिस ने खून लगी ईंट और हेलमेट बरामद किया है, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक को फोन कर बुलाया था। उसके नंबर से उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें