फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राजद मुसलमान को गुमराह करने वाला दल, ये सिर्फ ठगी करने वाली पार्टी; मुजफ्फरपुर में बोले अख्तरुल ईमान

Thu, 16 May 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Politics: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और किशनगंज से प्रत्याशी अख्तरुल ईमान मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के साथ इन लोगों ने ठगने का काम किया। आरजेडी एक ठग वाली पार्टी है।
विज्ञापन
अख्तरुल ईमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भी अब आरजेडी का सुपड़ा साफ होने जा रहा है। आजादी के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी खैरात और जागीर समझने वाली कांग्रेस और राजद से मुस्लिम समाज के लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। बिहार में भी जो लोग खुद को A2Z वाले दल होने का दावा करते हैं, वह और कोई नहीं बल्कि एक बड़ा ठग है। बीजेपी, कांग्रेस और राजद एक सिक्के के दो पहलू हैं। विधानसभा चुनाव में हमारी धमक ने साबित कर दिया था कि अब बिहार के मुसलमान समुदाय के लोग भी एआईएमआईएम के साथ आ रहे हैं।

वहीं अख्तरुल ईमान ने कहा की हम सच्चे A2Z वाले दल हैं और इसको लोकसभा के चुनाव में साबित भी किया है। बिहार की 8 सीट पर हम चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 4 सीट मुस्लिम समुदाय को, जबकि 4 सीट पर दूसरे समुदाय के लोगों को टिकट देकर हमारे ऊपर लगने वाले बीजेपी की बी टीम को प्रमाणित भी कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो खुद को मुस्लिम समाज की बात कहते हैं, उन्होंने मुस्लिम समुदाय को महज 2 टिकट क्यों दिए, जबकि खुद को इस समुदाय का ठेकेदार समझती है। इस दौरान बीजेपी को भी आड़े हाथों में लेते हुए कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से बहुत पुरानी है और हम आज भी जारी रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें