फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत, दोनों आपस में थे ममेरे-फुफेरे भाई

Sun, 30 Jun 2024 07:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: जमुई में आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृत दोनों बच्चे आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे। दोनों बच्चों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
दो बच्चों की मौत हो जाने से गम में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर स्थित सिकरडीह गांव से आधा किलोमीटर दूर एक आहरनुमा बने गड्ढे में रविवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में मातम छा गया। मृतकों की पहचान सिकरडीह गांव निवासी मो. मिस्टर के आठ वर्षीय बेटे फैसल अंसारी और करहरा गांव निवासी मो. जाबिर अंसारी के 10 वर्षीय बेटे शाहजहां के रूप में हुई है, जो आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर जाबिर अंसारी सिकरडीह पहुंचा और अपने मृत बेटे को उठाकर करहरा गांव लेकर चला गया। इधर, दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मृतक फैसल के दादा मो. मुद्धीन ने बताया कि रविवार को मेरा पोता और नाती मस्जिद से पढ़ाई कर घर आए। फिर घर में खाना खाने के बाद घर के अन्य तीन बच्चों के साथ वे दोनों आहर की तरफ शौच करने के लिए चले गए। उसके बाद पहले पोता आहर में हाथ धोने के लिए गया तो वह डूबने लगा, जिसके बाद मेरा नाती उसे बचाने लगा तो वे दोनों आहर में जमे पानी की गहराई में जाने लगे। तीसरे बच्चे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाती-पोता आहार में डूब गए। उसके बाद अन्य तीनों बच्चों ने घर पर आकर फैसल और शाहजहां की डूबने की खबर दी। उसके बाद घर के सदस्य और ग्रामीण पहुंचे तो दोनों बच्चे आहर में डूबे थे, जिन्हें बाहर निकाला तो वे मृत मिले। उन्होंने आगे बताया कि मेरा नाती मेरे यहां ही रहता था। बताया जा रहा है कि फैसल के पिता मुंबई में दैनिक मजदूरी का काम करता है। वहीं, एक साथ दो बच्चों की हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें