फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : परिवहन विभाग में 353 डीईओ, 27 प्रोगामर और 31 लिपिक का तबादला, नीतीश सरकार ने जारी कर दिया आदेश

Sun, 30 Jun 2024 02:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने उन कर्मचारियों का तबादला किया जो पिछले तीन साल से एक ही पद पर जमे थे। हालांकि कुछ कर्मियों को प्रशासनिक कारण से भी इधर से उधर किया गया है। इनमें 353 डाटा इंट्री ऑपरेटर, 31 लिपिक और 27 प्रोग्रामर शामिल हैं।
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमान पर ट्रास्फर-पोस्टिंग की है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से सूची जारी कर दी गई है। सरकार ने उन कर्मचारियों का तबादला किया जो पिछले तीन साल से एक ही पद पर जमे थे। हालांकि कुछ कर्मियों को प्रशासनिक कारण से भी इधर से उधर किया गया है। इनमें 353 डाटा इंट्री ऑपरेटर, 31 लिपिक और 27 प्रोग्रामर शामिल हैं। प्रोग्रामर और डाटा इंट्री ऑपरेटरों को जहां प्रतिनियुक्ति कई। वहीं लिपिकों का तबादला किया गया है। राज्य परिवहन विभाग के उप सचिव की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानिए कौन कहां गए
प्रोग्रामर सोनी कुमारी को मुंगेर से दरभंगा, विकाश चंद्र को किशनगंज से पूर्णिया, लव कुमार उपाध्याय को किशनगंज से पूर्णिया, सुधांशु दुबे को पटना से मुजफ्फरपुर, सतीश कुमार को गया से सीवान , जीवन कुमार को कटिहार से अररिया, अमरजीत कुमार को औरंगाबाद से मधेपुरा, कुंदर भगत को लखीसराय से मोतिहारी, विक्रमजीत प्रताप सिंह को दरभंगा से समस्तीपुर, अभिषेक कुमार बेगूसराय से पटना भेजा गया। 

यह लिपिक यहां गए
वहीं लिपिक बिंदु पांडेय को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से जिला परिवहन कार्यालय, सन्नी कुमार को सहरसा से भागलपुर, विवेक राजद को किशनगंज से सहरसा, हरेंद्र सिंह को भोजपुर से दरभंगा, श्रवण कुमार को शेखपुरा से पूर्णिया, राहुल कुमार सिंह को पटना से मोतिहारी, सूरज कुमार को मुजफ्फरपुर से डोभी चेक पोस्ट गया, मनोज कुमार को जिला परिवहन कार्यालय पटना से क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पटना भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें