फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समुदाय विशेष के शख्स ने गुलाल लगाने पर मारा चाकू, युवक गंभीर घायल; तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 26 Mar 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में समुदाय विशेष के एक शख्स ने गुलाल लगाने से नाराज होकर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
फुलवरिया थाना क्षेत्र में कैंप करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में गुलाल लगाने के मामूली विवाद को लेकर समुदाय विशेष के शख्स ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे ससमय निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के आलू चट्टी रोड की है। पीड़ित युवक की पहचान फुलवरिया निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार अपने साथियों के साथ सड़क किनारे होली खेल रहा था। उसी वक्त आरोपी युवक वहां से गुजर रहा था कि तभी उन लोगों ने उसे गुलाल लगा दिया। इससे नाराज होकर आरोपी युवक ने दीपक कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि आरोपी चाकू साथ लेकर घूम रहा था या विवाद के बाद कहीं से लाकर हमला किया। इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से मौके पर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन सहित कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें