मृतक दसवीं का छात्र अभिषेक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुरचक गांव की है। मृतक छात्र की पहचान बहुरचक गांव निवासी जुगनू पासवान के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि युवक सोशल मीडिया पर लाइव हो गया और कहने लगा कि हम अपने मन से सुसाइड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी तरह की, कोई प्रकार की, घर में कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद भी अभिषेक कुमार ने आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने आगे बताया कि जब तक लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक उसने घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके फौरन बाद घटना की सूचना परिजनों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अभिषेक कुमार 10वीं का छात्र था।