फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giriraj Singh : भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह फिर मोदी सरकार में मंत्री; बेगूसराय को इस बार भी ताकत

Sun, 09 Jun 2024 08:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके सिवा कोई संकल्प ही नहीं है। एनडीए था, एनडीए है और एनडीए आगे भी रहेगा। 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और लगातार दो बार से बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह फिर से टीम मोदी में शामिल हो चुके हैं। एनडीए सरकार में वह फिर से केंद्रीय मंत्री बन गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके सिवा कोई संकल्प ही नहीं है। एनडीए था, एनडीए है और एनडीए आगे भी रहेगा। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह ने इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश कुमार राय को 81480 हजार वोट से हरा दिया। 

विज्ञापन


पहले कन्हैया इसके बाद अवधेश राय को बेगूसराय से हराया
एक वक्त था जब वामपंथियों का गढ़ कहे जाने वाले बेगूसराय को मिनी मॉस्को कहा जाता था। 2004 में लोकसभा क्षेत्र के रूप में बेगूसराय अस्तित्व में आया। पहली बार जनता दल यू की टिकट पर डॉ. मोनाजिर हसन सांसद बने। इसके बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर डॉ. भोला सिंह सांसद बने। उनके जाने के बाद 2019 में गिरिराज सिंह को टिकट मिला। उनके सामने थे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार। चुनाव परिणाम आया तो गिरिराज सिंह जीत गए। इस बार भी चुनावी मैदान में गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा प्रत्याशी अवधेश राय से हुआ और भारी मतों से गिरिराज सिंह जीत गए। 


गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता
बिहार में लगातार हिन्दुत्व का झंडा बुलंद करने वाले गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का करीबी माना जाता है। साथ ही वह बिहार में अगड़ी जाति का चेहरा माने जाते हैं। शायद इसलिए भी गिरिराज सिंह को फिर से मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा रहा है। गिरिराज सिंह मूल रूप से लखीसराय जिले के रहने वाले हैं।  8 सितम्बर 1952 को बड़हिया में उनका हुआ था। पिता रामावतार सिंह किसान थे। मां तारा देवी गृहणी थीं। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय और पटना में अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद वह बेगूसराय आए। यहां वह पंपसेट की एजेंसी चलाते थे। दिग्गत नेता स्व. कैलाशपति मिश्र से प्रेरित होकर गिरिराज सिंह ने भाजपा में शामिल हुए। 2007 में वह पहली बार मंत्री बने। इसके बाद 2014 में पहली केंद्रीय राज्य मंत्री बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें