फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: जनता दरबार में फरियादी बोला- ढाई साल पहले बेटे का गला काटा, लेकिन हत्यारा का कोई सुराग नहीं, सीएम नीतीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 04 Oct 2021 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

फरियादी का कहना है मेरे बेटे की ढाई साल पहले गला काट कर हत्या कर दी गई थी। कई जगह आवेदन भी दिए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है अब आपसे न्याय की गुहार लगाने आया हूं। 
विज्ञापन
जनता दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पटना स्थित सीएम आवास में लगे जनता दरबार में पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री एक एक कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और मौके पर ही संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी सिलसिले में जनता दरबार में एक फरियादी अपने बेटे की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचा। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि बेटे की ढाई साल पहले गला काट कर हत्या कर दी गई थी, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने फरियादी को अधिकारियों के पास भेजकर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  मेरे बेटे की ढाई साल पहले गला काट कर हत्या कर दी गई थी। कई जगह आवेदन भी दिए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई

जनता दरबार में जाने से पहले कोरोना जांच जरूरी
बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार,  अक्तूबर महीने के पहले सोमवार को  मुख्यमंत्री पुलिस और जमीन से जुड़े मामले सुने रहे हैं।  जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, कारा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, निगरानी, खान एवं भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी जाती हैं।  इसके लिए पहले से ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। साथ ही उनकी कोरोना जांच और वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें