फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दर्दनाक हादसा: सासाराम में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, बेटी की शादी की बात करके लौट रहे थे सभी

Mon, 04 Oct 2021 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

यह दुर्घटना उस समय हुई जब चेनारी थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-2 पर सादाबाद के पास आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सासाराम में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब चेनारी थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-2 पर सादाबाद के पास आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन चचेरे भाई और उनके जीजा की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बेटी की शादी की बात करके वाराणसी से लौट रहे थे सभी
मृतकों में सासाराम के मुरादाबाद निवासी दिवाकर साव, कृष्णा कुमार, गोपाल प्रसाद (तीनों चचेरे भाई) और उनके बहनोई अशोक गुप्ता शामिल हैं। कार में सवार पांचों लोग बेटी की शादी की बात करने वाराणसी गए थे। यहां से वे जब लौट रहे  उसी दौरान देर रात चेनारी थाना के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर इनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

चारों शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है । हादसे के बारे में मृतकों के परिजन बताया कि शादी की बात कर सभी वाराणसी से लौट रहे थे, तभी  कार को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें