फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: राजेश वर्मा समेत खगड़िया में बारह उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में कैद, जानें कहां कितने पड़े वोट

Tue, 07 May 2024 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में 1856 बूथों पर मतदान  शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें करीब 1222 बूथों का आंकड़ा सामने आया है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5:00 बजे तक 1222 बूथों का मत प्रतिशत करीब 57 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन
अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा में 1856 बूथों पर मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें करीब 1222 बूथों का आंकड़ा सामने आया है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की माने तो शाम 5:00 बजे तक 1222 बूथों का मत प्रतिशत करीब 57 फीसदी रहा है। हालांकि अभी भी 634 बूथों का आंकड़ा आना बाकी है। बहरहाल चुनाव आयोग और जिला प्रशासन उस आंकड़े को अपडेट करने में लगा हुआ है। गौरतलब है कि गोगरी प्रखंड अंतर्गत पोरा थाना क्षेत्र के एक बूथ की घटना को अगर छोड़ दिया जाए तो खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मतदाताओं की लम्बी कतार।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्या है 6 विधानसभा का प्रतिशत
खगड़िया में सबसे ज्यादा 56.72 प्रतिशत वोटिंग किया गया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर में सबसे कम 51.6 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। वहीं अलौली विधानसभा में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बेलदौर विधानसभा में  54.77 और परबत्ता विधानसभा में 52.87 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही हसनपुर विधानसभा में 55.05 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। 
(नोट : आंकडा शाम 5 बजे तक का तत्कालीन है, अभी भी यह आंकडा update होना है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें