फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News : पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात से महिला सहित दो की मौत, कई घायल

Tue, 07 May 2024 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : अचानक आये आंधी तूफान और वज्रपात में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में बच्चा महिला समेत दस अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करा रहे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शाम अचानक आये आंधी तूफान और वज्रपात में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र का है। फतेहपुर के बारा पंचायत निवासी 50 वर्षीय महिला की वज्रपात से मृत्यु हुई है। इसके अलावा मोहनपुर के डंगरा पंचायत के निवासी 45 वर्षीय एक पुरुष का वज्रपात से मृत्यु हुई है। इसके अलावा फतेहपुर कर सलैया पंचायत के 10 लोग जो बाजार क्षेत्र में थे, वज्रपात से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


डीएम ने जताया दुःख 
घटना के संबंध में ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि बारा पंचायत के एक महिला एव डंगरा पंचायत के एक पुरुष की वज्रपात से मौत हुई है जो काफी  दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। डीएम ने सिविल सर्जन गया को सख्त निर्देश दिया है कि वज्रपात में घायल सभी लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था करें।
 

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
यह है घायलों की सूची 
घायलों में सचिन कुमार (12), सावित्री देवी (35) वर्ष, कमलेश कुमारी (11), लक्ष्मी कुमारी (13), विनोद कुमार (30), शिल्पा कुमारी (16),नागेंद्र मांझी (39), मुस्कान कुमारी (17), सोनम (15) और धीरज (25) शामिल है। शिल्पा और धीरज की हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें