फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा; भाजपा 17-जदयू 16 पर लड़ेगी, लोजपा को पांच तो हम-लोक मोर्चा को एक-एक सीट

Mon, 18 Mar 2024 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : एनडीए ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में लगभग 2019 का फॉर्मूला रखा। भाजपा 17 पर लड़ेगी। जदयू 16 पर। असल खेल लोजपा में हुआ। चिराग को धैर्य का फल मिला। कुशवाहा और मांझी को भी वही, जिसकी उम्मीद थी। जिद में फंस गए पशुपति पारस
विज्ञापन
दिल्ली में एनडीए ने नेताओं ने प्रेस कॉफ्रेंस किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बिहार की सीटों का बंटवारा हो चुका है। सोमवार शाम दिल्ली में एनडीए की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए में सीट शेयिरिंग की घोषणा कर दी। उन्होंने 'अमर उजाला' की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल यूनाईटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दिया गया है।

विज्ञापन




मांझी और कुशवाहा को एक-एक सीट
बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, और सासाराम समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और सीवान में चुनाव लड़ेगी। लोजपा (रा) वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मांझी की पार्टी गया और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से चुनाव लड़ेगी। 

हमलोग 40 के 40 सीट जीतेंगे
सीट बंटवारें की घोषणा से पहले विनोद तावड़े ने कहा कि  भले पार्टी के चुनाव चिन्ह अलग हों लेकिन सभी 40 सीट पर एनडीए की सभी पार्टियां पूरा ताकत लगाएगी। हमलोग 40 के 40 सीट पर जीतेंगे। वहीं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिलीं हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा समेत सभी दलों को धन्यवाद देता हूं। जदयू के सांसद संजय झा ने कहा कि जदयू को 16 सीटें मिली हैं। 2024 के चुनाव में एनडीए बिहार में 40 के 40 सीट पर जीतेगा। 
विज्ञापन


पशुपति पारस का जिक्र तक नहीं
सीट शेयरिंग के घोषण के वक्त राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस का जिक्र तक नहीं किया गया। तीन दिन पहले ही दिल्ली में हाजीपुर, समस्तीपुर और नवादा में पशुपति पारस ने अपने उम्मीदवारों का नाम तय किया था। भाजपा ने हाजीपुर और समस्तीपुर चिराग को दे दिया। वहीं नवादा सीट खुद के पास रख लिया। अब देखना यह होगा कि पारस का अगला कदम क्या होता है।
विज्ञापन

 एनडीए ने पशुपति पारस को महागठबंधन में जाने के लिए छोड़ दिया? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें