फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों को लेने स्कूल जा रही थी वैन, चलते-चलते अचानक लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

Mon, 18 Mar 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur Hindi News: स्कूल वैन चालक ने बताया कि अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। जब तक एनएच से साइड करते, तब तक पूरी तरह आग लग चुकी थी। किसी तरह वैन से कूदकर जान बचाई। वहीं, घटना के बाद विक्रमशिला पहुंच पथ पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में पुलिस जिला नवगछिया के विक्रमशिला पहुंच पथ एनएच-31 पर चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि स्कूल वैन देखते ही देखते जल गई। वहीं, चलती कार में आग लगने के कारण राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नवगछिया से भागलपुर की ओर आ रही कार में अचानक आग लग गई। वहीं, ड्राइवर ने किसी तरह कार को सड़क किनारे किया और वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के गरेया गांव के पास की है।

विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस टीम को दी। उसके बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फिर लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिल रही है। घटना के बाद से पुलिस ने विक्रमशिला पहुंच पथ पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक, वैन स्कूल से बच्चों को लाने के लिए जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। वहीं, डायल 112 के ऑन ड्यूटी पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरन 112 की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है।
विज्ञापन


इधर, मामले को लेकर स्कूल वैन चालक ने बताया कि अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। जब तक एनएच से साइड करते, तब तक पूरी तरह आग लग चुकी थी। किसी तरह वैन से कूदकर जान बचाई। वहीं, घटना के बाद विक्रमशिला पहुंच पथ पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मामले को लेकर फायर ब्रिगेड स्थानीय पुलिस, डायल 112 के टीम आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल पुलिस यातायात को सुचारु करने के लिए लगी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें