फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha 2024 : पीएम और सीएम पर बरसे तेजस्वी, कहा- भाजपा के घोषणा पत्र में न तो नौकरी और न पलायन का कोई जिक्र

Sun, 14 Apr 2024 03:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : मुख्यमंत्री बनाइएगा तो 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है लेकिन उसमें न तो बिहार के नौजवानों के लिए नौकरी का जिक्र था और न ही बिहार से पलायन कैसे रुकेगा, इसका कोई जिक्र था।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के जमुना मैदान और गया लोकसभा क्षेत्र के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। साथ ही एनडीए घटक दलों के नेताओं पर जमकर बरसे। एनडीए के गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चिलचिलाती धूप में नौजवानों को खड़ा देख सभी लोगों के जज्बे को सलाम किया। तेजस्कवी यादव ने कहा कि अभय कुशवाहा को लालू जी ने लालटेन थमाया है, इसलिए आपलोग इनको जीत हासिल करवाईये।

विज्ञापन


विधायक से पीएम तक भाजपा के, लेकिन किया क्या 
तेजस्वी यादव भाषण देते हुए ने एनडीए  पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि 18 साल से एमपी एनडीए का है। उन्होंने क्या काम किया है आपके लिए। यह आपको विचार करना है। इन क्षेत्रों में लगातार आप देखेंगे विधायक भी एनडीए का, सांसद भी एनडीए का, प्रधानमंत्री भी एनडीए का, मुख्यमंत्री भी 18 साल से एनडीए का ही है। आपके इमामगंज की गरीबी  और  बेरोजगारी के लिए क्या-क्या किया। महंगाई क्यों नहीं कम किया।

भाजपा के घोषणा पत्र पर कसा तंज 
तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी देख रहे हैं कि खेत में फसल लगा हुआ है। कटनी शुरू है, लेकिन किसानों को सही फसल का दम नहीं मिलता है। आज आप लोग जानते हैं बाबा साहब अंबेडकर जी का जयंती है। यह देश बनाने, गांव संवारने और लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को बदल देना चाहते हैं। आपके अधिकार को छिनना चाहते हैं। आज भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं था। भाजपा के घोषणा पत्र में बिहार के नौजवानों के लिए नौकरी का जिक्र भी नहीं था। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से पलायन कैसे रुकेगा, इसका भी जिक्र नहीं था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनाइएगा तो 10 लाख लोगों को देंगे नौकरी
 तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं इसी मैदान में पिछली बार 2020 में आया था। तब हमने कहा था कि एक मौका दीजिए। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइएगा तो 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। चाचा जी के लिए हमारी शुभकामनाएं है, वह जहां रहे स्वस्थ रहें, अच्छे से रहे। हमे 17 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया। 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दे पाए। लेकिन 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया। चाचा जी पलट गए नहीं तो अभी तक 10 लाख सरकारी नौकरी लोगों को दे देते। 17 महीना में हम लोगों ने काम किया है। हम 17 माह सेवा करने का मौका मिला तो रात-रात भर घूम के छापा मारते थे। अस्पताल में कोई डॉक्टर आ रहा है कि नहीं, इलाज कर रहा है कि नहीं, दवा मिल रहा है कि नहीं, साफ सफाई है कि नहीं, इस तरह काम किया है।

जानिए कहां किनके बीच है टक्कर 
गया लोकसभा सीट से एनडीए घटक दल हम पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी सह बोधगया विधायक पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच और औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह और राजद प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय कुशवाहा के बीच कांटे की टक्कर है। इन क्षेत्रों में पहले फेज 19 अप्रैल को मतदान होना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें