फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022: नीतीश के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा का मोदी सरकार पर निशाना, लेकिन सीएम ने बजट को सराहा

Tue, 01 Feb 2022 06:32 PM IST
Amit Mandal पटना, पीटीआई

सार

कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक हो सकता है, लेकिन बिहार के लिए यह निराशाजनक है। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख राजनीतिक सहयोगी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय बजट को राज्य के लिए निराशाजनक बताया। 2018 में इस्तीफा देने तक केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के जरिए सरकार पर निशाना साधा। वहीं सीएम नीतीश ने बजट की सराहना की है। जद (यू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा ने ट्वीट किया, केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक हो सकता है, लेकिन बिहार के लिए यह निराशाजनक है। 

विज्ञापन


नीतीश ने की बजट की तारीफ 
वहीं, सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश में विकास की गति को तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो काबिलेतारीफ है। देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के निर्माण का फैसला भी स्वागत योग्य है। 

कुशवाहा बोले, विशेष राज्य के दर्जे की मांग फिर अनसुनी 
उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लोगों को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर बिहार को निराश किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने हैशटैग भी जोड़ा, "देश के प्रधान, बिहार पर दें ध्यान"। भाजपा से जुड़े एक साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नाटककार द्वारा सम्राट अशोक को कथित तौर पर बदनाम करने को लेकर कुशवाहा आक्रामक रूप से भाजपा पर निशाना साधते रहे हैं।  
विज्ञापन


भाजपा ने पलटवार किया 
वहीं, भाजपा ने इस पर पलटवार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, अगर कोई केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद बजट में विशेष राज्य का दर्जा देने की उम्मीद करता है, तो उसकी अज्ञानता पर दया आ सकती है। जायसवाल ने कहा, मैंने पहले भी कहा है और फिर से कह रहा हूं कि बिहार के लिए राजस्व का केंद्रीय हिस्सा महाराष्ट्र जैसे अधिक आबादी वाले और उत्पादक राज्य से अधिक है। यह बिहार जैसे गरीब राज्यों के लिए मोदी सरकार की चिंता को दर्शाता है। 

बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने भी कुछ इसी तरह की राय जाहिर की है। बजट पेश होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में बीआईए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि राज्य में आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, इस राज्य की प्रति व्यक्ति आय 45,000 रुपये है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.35 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें