फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को रौंदा, घटनास्थल पर मौत

Mon, 22 Apr 2024 02:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में बाजार से लौट रहे एक बुजुर्ग को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भतखोरा बाजार से आगे एनएच-107 पर सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़वा नवटोल वार्ड-8 निवासी उमेश दास (65) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची मुरलीगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

 
मृतक के बेटे बेचन दास ने बताया कि उनके पिता उमेश दास सोमवार की सुबह साइकिल से आंगनबाड़ी का समान खरीदने जीतापुर बाजार गए हुए थे। सामान खरीद कर वह पैदल ही साइकिल लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भतखोरा बाजार से आगे कुछ दूरी पर एनएच-107 पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार सवार गाड़ी लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मुरलीगंज थाना और परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लगभग 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें