फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khagaria Lok Sabha : आज खगड़िया में सत्ता का संग्राम; चुनाव के बहाने हो रही चाय पर चर्चा, इन मुद्दों पर बात

Mon, 22 Apr 2024 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ खगड़िया पहुंच चुका है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाता अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया लोकसभा सीट 2014 और 2019 में लोजपा के खाते में गई थी। यहां से चौधरी महबूब अली कैसर दो बार भारी बहुमत से संसद पहुंचे थे। जबकि इस बार लोजपा राजेश वर्मा पर दांव आजमा रही है। तीसरी बार खगड़िया सीट को जीतना लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए प्रतिष्ठा की बात बन चुकी है। वर्तमान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने लोजपा से बगावत कर दी है। उन्होंने राजद का दामन थाम लिया और अब सीपीआईएम उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को अपना समर्थन दे दिया।

विज्ञापन


इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खगड़िया में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। शहर के राजेंद्र चौक के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही। समझा जा रहा है कि वह चाय की चुस्की के साथ खगड़िया लोकसभा सीट की किन बातों पर विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें