फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित्र होकर पलटा, हादसे में एक युवक की मौत; घर में पसरा मातम

Thu, 10 Oct 2024 06:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय युवक कुमेदान टोला निवासी मनोज राम की मौत हो गई। मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार घटना फरही के पास हुई। मृतक एक ऑटो रिक्शा में सवार थे। हादसे के दौरान ऑटो पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और मनोज को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उनकी हालत नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के चचेरा भाई राजू राम ने बताया कि घर से खेत के निकला और उसने टेंपो में बैठ कर भरोली किसी काम से निकल गया। जो टेंपो बीच रास्ते में फरही के समीप पलट गयी। जिसमें सवार टेंपो चालक और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल सहरसा पहुंचाया, जहां दोनों इलाजरत थे।

मनोज राम की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने कहा कि टेंपो तेज रफ्तार में थी। चालक अपना नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगों ने जिला प्रशासन से वाहनों के रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें