फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बोधगया के शेल्टर होम में लड़की का यौन उत्पीड़न, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 13 Aug 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

  • लड़की मूल रूप से नवादा की रहने वाली है लेकिन बोधगया के एक शेल्टर होम में रह रही थी
  • सहायक निदेशक ने कहा- शेल्टर होम में 24 घंटे पुलिस का पहरा, ऐसी घटना असंभव
विज्ञापन
शेल्टर होम, गया - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बोधगया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक शेल्टर होम में एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अधिकारी डीके शर्मा ने कहा कि डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट 48 घंटे में पेश की जाएगी। 

विज्ञापन

 

डीके शर्मा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि लड़की मूल रूप से नवादा की रहने वाली है लेकिन बोधगया के एक शेल्टर होम में रह रही थी। जांच चल रही है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

सहायक निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना का होना असंभव है क्योंकि इस शेल्टर होम में 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है और सब सीसीटीवी की निगरानी में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें