फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: थाने से महज आधा किमी दूर दो दुकानों से लाखों रुपये और सामान की चोरी; पुलिस बनी रही अनजान

Mon, 11 Dec 2023 12:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar Police: गया में पुलिस की नाक के नीचे से चोर दो दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों रुपये और सामान चोरी कर ले गए। वहीं, पुलिस पूरी घटना से बेखबर रही। खिजरसराय थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
मामले की जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में खिजरसराय बायपास रोड स्थित दो दुकानों से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये नकदी और वहां रखे कीमती सामान को चोरी लिया। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जो खिजरसराय थाने से महज आधा किलोमीटर मीटर की दूरी पर घटी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खिजरसराय बायपास स्थित मेसर्स रामेश्वरी इंटरप्राइजेज से चोरों ने डेढ़ लाख नकदी चोरी कर ली। दुकान के प्रोपराइटर शनि ज्वाला ने बताया कि चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। चोर दुकान में गणेश और लक्ष्मी जी के पास रखे हुए 11 चांदी के सिक्के भी लेकर चलते बने। वहीं, बाना गांव निवासी विनय सिंह के किसान ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान से 50 हजार रुपये मूल्य का मोबिल और अन्य सामान की भी चोरी हुई है। दोनों दुकानें आसपास ही हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि घटनास्थल के पास ही खिजरसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और एसडीओ समेत दर्जनों अधिकारियों का आवास भी है। आवास से सटे होने के बावजूद चोर लगातार बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में ऋतु भोग आटा मिल में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी अभी तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस सिर्फ गिट्टी लदे वाहनों को पकड़ने-छोड़ने में लगी रहती है। अपराध नियंत्रण पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। अगर ऐसा होता तो डीएसपी ऑफिस और अनुमंडल मुख्यालय से इतनी कम दूरी पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भागने में कामयाब नहीं हो पाते। मामले में थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें