फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result: 2773 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट आया, यहां देख सकते हैं पूरा रिजल्ट

Sun, 10 Dec 2023 09:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC TRE 1.0 Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 1.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट (अनुपूरक परिणाम) जारी कर दिया है। इस खबर में आप यह परिणाम देख सकते हैं। आयोग के अध्यक्ष ने आज ही इसके अपलोड होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया। बिहार लोक सेवा आयोग अपने वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। शनिवार को ही बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने इस रिजल्ट के जारी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि टीआरई (TRE) 1.0 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट (अनुपूरक परिणाम) आयोग की ओर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भेज दिए गया है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई भी दी है। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोग को 4797 रिक्ति पदों की जानकारी दी गई। इसको देखते हुए आयोग ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुपब्धता के का कक्षा 9 और 10 के लिए अंग्रेजी विषय के लिए 926 सीट, विज्ञान विषय के लिए 681 सीट, 11-12 कक्षा के लिए 223 सीट और अन्य 194 सीट खाली रह गई। शेष 2773 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा रहा है। हालांकि बीपीएससी की ओर से पहले बताया गया था कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया के बाद कुल 4797 सीट खाली रह गए हैं। शिक्षा विभाग के इसी ब्यौरे का इंतजार बीपीएससी के अधिकारी कर रहे थे।

विज्ञापन


प्राइमरी कक्षा के सामान्य शिक्षक का रिजल्ट यहां देखें
प्राइमरी कक्षा के उर्दू शिक्षक का परिणाम यहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 20 हजार 336 अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया गया था
शिक्षा विभाग सूत्रों का कहना है कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया में 4700 पद खाली रह गए। वैसे अभ्यर्थी जिनका एक से अधिक लेवल की परीक्षा में रिजल्ट आया था। यानी एक अभ्यर्थी जिनका प्राथमिक और माध्यमिक या उच्च माध्यमिक में रिजल्ट आ गया था। नियमानुसार यह अभ्यर्थी किसी एक स्तर के स्कूल में ही योगदान कर सकते थे। इसलिए पद खाली रह गए। बता दें कि करीब 8 लाख अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से एक लाख 20 हजार 336 अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया गया था।
नौवीं-दसवीं के हिंदी शिक्षक का रिजल्ट यहां देखें
नौवीं-दसवीं के लिए अंग्रेजी शिक्षक का रिजल्ट देखें
नौवीं-दसवीं के लिए संस्कृत शिक्षक का रिजल्ट देखें
नौवीं-दसवीं के लिए उर्दू शिक्षक का रिजल्ट देखें
नौवीं-दसवीं के लिए गणित शिक्षक का रिजल्ट देखें
नौवीं-दसवीं के लिए विज्ञान शिक्षक का रिजल्ट देखें
नौवीं-दसवीं के लिए सामाजिक विज्ञान शिक्षक का रिजल्ट देखें

अभ्यर्थी लगातार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे
बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थी लगातार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने तो आंदोलन तक कर दिया था। इसके बाद बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की बात कही थी। बुधवार को भी अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंच थे और जमकर प्रदर्शन किया था। 
11वीं-12वीं के लिए अंग्रेजी शिक्षक का रिजल्ट
11वीं-12वीं के लिए गणित शिक्षक का रिजल्ट
11वीं-12वीं के लिए जीवविज्ञान शिक्षक का रिजल्ट
11वीं-12वीं के लिए बिजनेस स्टडीज शिक्षक का रिजल्ट
11वीं-12वीं के लिए कंप्यूटर शिक्षक का रिजल्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें