फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: JP आंदोलन में जेल गए नवादा के बुजुर्ग को तेज रफ्तार मैजिक ने कुचला, हादसे में नाती की भी मौत

Mon, 06 May 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nalanda Accident: नालंदा में तेज रफ्तार मैजिक ने मोटरसाइकल से पटना जा रहे नाना और नाती को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग जेपी आंदोलन में सक्रिय रहे थे।
विज्ञापन
दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार करने के दौरान परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार मैजिक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नाना और नाती की मौत हो गई। यह घटना जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नवादा जिले में जेपी आंदोलन में सक्रिय और जेल गए अरुण कुमार (75) पिता दिवंगत ख्यालि प्रसाद और उनके नाती अंशु कुमार पिता प्रवीण कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अंशु कुमार रविवार की शाम नवादा जिले के बुंदेलखंड से अपने नाना अरुण कुमार को लेकर मोटरसाइकिल से पटना जिले के पालीगंज अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के पचरुखिया मोड़ के पास उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अंशु कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अरुण कुमार को पावापुरी ले जाया जा रहा था। लेकिन अरुण कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके बाद मौके पर पहुंची खुदागंज थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद नवादा लाया गया।

बताया जा रहा है कि अरुण कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवादा नगर प्रमुख संदीप कुमार के पिता थे और जेपी आंदोलन में जेल में भी रहे थे। जैसे ही दोनों शव नवादा स्थित आवास पर पहुंचे, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में एक साथ नाना-नाती की मौत हो जाने से पूरे परिवार  का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों शवों का अंतिम संस्कार नवादा के बिहारी घाट में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें