फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में भीम आर्मी ने निकाला आक्रोश मार्च; SSP दफ्तर में घुसने की कोशिश करने पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Wed, 10 Jan 2024 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bhim Army Aakrosh March Gaya: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ राज ने कहा कि आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं को रोकने में विफल है। खासकर दलित और गरीब लोगों के साथ जब घटना होती है और वे थाने जाते है तो उन्हें डांट कर भगा दिया जाता है। पुलिस प्रशासन की यह तानाशाही नहीं चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर के एसएसपी कार्यालय के प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं, दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी हिमांशु, सीटी डीएसपी पीएन साहू सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया।

विज्ञापन




वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा प्रदर्शन निकाला गया था। लेकिन उनके पास प्रदर्शन को लेकर किसी तरह की अनुमति नहीं थी। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोग जबरन एसएसपी कार्यालय के गेट के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे। गेट पर मौजूद पुलिस बल के द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवधान कहीं भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। एसएसपी कार्यालय में सभी की समस्याएं सुनी जाती हैं। तरीके से लोग अपनी समस्या को लेकर आ सकते हैं और अपनी बातों को रख सकते हैं। लेकिन जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे, वे जबरन मुख्य द्वार के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी के मना करने के बावजूद भी वे लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। कई लोगों को प्रदर्शन में बरगला कर लाया गया था। जो लोग प्रदर्शन में थे, उन्हें मालूम भी नहीं था कि वे लोग क्यों आए हैं? इस तरह से धोखे में रहकर कई लोगों को प्रदर्शन में शामिल किया गया। इसके पीछे जो लोग भी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हम आमजन से भी अपील करते हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। आवश्यकता होने पर कार्यालय आकर पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपनी बातों को रख सकते हैं।



वहीं, इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ राज ने कहा कि आए दिन आपराधिक घटनाएं घट रही हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं को रोकने में विफल है। खासकर दलित और गरीब लोगों के साथ जब घटना होती है और वे थाने जाते है तो उन्हें डांट कर भगा दिया जाता है। पुलिस प्रशासन की यह तानाशाही नहीं चलेगी। इन तमाम बातों को लेकर हम लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें