फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः नकल के बाद अब एक और बड़ा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में नकल के बाद से बिहार एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल इस बार यहां सिपाही भर्ती परीक्षा में कई संख्या में फर्जी उम्मीदवार पकड़े जाने का मामला सामने आया है। केंद्रीय चयन पर्षद  के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक 1086 फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में इन लोगों ने पैसे देकर दूसरे अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाई थी। स्क्रूटनी के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। अनुमान है कि ऐसे फर्जी अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अगले माह चौदह अप्रैल तक स्क्रूटनी का कार्य चलेगा तो वहीं दो अप्रैल से महिला अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी कर जांच की जानी है।

ऐसे खुला फर्जीवाड़ा

बता दें कि वर्ष 2014 के अक्तूबर माह में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 12 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में सफल रहे लगभग 55 हजार उम्मीदवारों की स्क्रूटनी का काम इस महीने की 16 तारीख को शुरू हुआ।

पूरे मामले के बारे में विशेष प्रशासनिक अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया, ‘‘लिखित परीक्षा के दौरान हमें बड़े पैमाने पर फर्ज़ी उम्मीदवारों के शामिल होने की खबरें मिली थीं। ऐसे में हमने उन्हें स्क्रूटनी के दौरान पकड़ने की योजना बनाई।’’ उन्होंने बताया ‘‘लिखित परीक्षा के दौरान लिए गए अंगूठे के निशान के बायोमीट्रिक डाटा और हस्ताक्षर मिलाने से उम्मीदवार पकड़े गए।’’
विज्ञापन

आए थे पुलिस बनने पहुंच गए जेल

पकड़े गए सभी फर्ज़ी उम्मीदवारों को जेल भेजा जा चुका है। दिलचस्प यह भी है कि फ‌िजकल टेस्ट के दौरान भी कुछ उम्मीदवार फ़र्ज़ी तरीके अपनाने से नहीं चूक रहे।

आनंद प्रकाश के मुताबिक ऐसे दर्जन भर मामले सामने आए हैं जिनमें सफल उम्मीदवारों ने शारीरिक जांच के लिए अपनी जगह किसी दूसरे को भेज दिया। शारीरिक जांच पटना के गर्दनीबाग स्टेडियम में चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें