फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं दी भैंस तो बेटी समेत जिंदा जलाया

Mon, 30 Mar 2015 11:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के औरंगाबाद जिले में ससुरालियों द्वारा विवाहिता को उसकी बेटी समेत जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। विवाहिता के ससुराल की ओर से लंबे समय से दहेज की मांग की जा रही थी। घटना रविवार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

घटनास्‍थल पर ही मां बेटी की मौत, मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सनसनीखेज वारदात औरंगाबाद जिले के राजपुर बघैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिवंशपुर गांव में घटी। बघैला थाना पुलिस के मुताबिक विवाहिता के मायके से दहेज में एक भैंस और पचास हजार रुपऐ की मांग की जा रही थी। ससुराल पक्ष्‍ा की मांग पूरी न होने पर सास, देवर, ननद समेत आठ लोगों ने मिलकर विवाहिता और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलसने से घटनास्‍थल पर ही दोंनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता की ओर से उसके पति, सास, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के आधार पर आरोपी सास उसका पति और देवर समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें