बिहार के औरंगाबाद में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
औरंगाबाद के डिप्टी एसपी गौतम शरण ओमी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी 18-19 वर्ष की आयु के हैं। वे झारखंड से सटे छतरपुर के रहने वाले थे। वे औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में एक शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।