फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मधुबनी में बेटे ने कुदाल से काटकर की मां की हत्या, आरोपी खुद आत्मसमर्पण करने पहुंचा पुलिस थाने

Sun, 18 Aug 2024 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani Crime: बेनीपट्टी डिएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बेटे लालबाबू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में एक सनकी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। यह घटना हरलाखी थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव के वार्ड-13 की है। हत्या करने के बाद आरोपी युवक खुद ही हरलाखी थाने पहुंच गया और अपनी मां की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद आरोपी ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी बात विश्वास न होने पर चौकीदार को सूचना दी। उसके बाद चौकीदार ने बताया कि घटना सच है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान हितलाल यादव की पत्नी जिवछी देवी (65) के रूप में की गई है। वहीं, हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। हरलाखी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी ने कहा कि एक महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

वहीं, बेनीपट्टी डिएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बेटे लालबाबू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लालाबाबू यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। घटना से लोग हतप्रभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें