फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: धौंस नदी में डूबने से 11 साल की बच्ची डूबी, शव ढूंढने में जुटे ग्रामीण; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 17 Aug 2024 07:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: धौंस नदी में डूबने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ पंचायत के रानीपुर गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद जहीर के 11 वर्षीय पुत्री इशरत परवीन के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन
नदी में बच्ची डूबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौंस नदी में डूबने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना शनिवार शाम चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना अन्य बच्चों के द्वारा ग्रामीणों को मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक इशरत परवीन 5:00 बजे के करीब धौस नदी में नहाने के लिए अपने अन्य सहेलियों के साथ गई थी। पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बच्ची की तलाश में जुट गए। हालांकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों द्वारा बेनी पट्टधिकारी को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की भी मांग कर रहे हैं। बच्ची के डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें