फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के लिए लड़की को उठा ले गया अपराधी, पहले से दे रहा था धमकी; पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग भी हो सकता है

Sat, 02 Dec 2023 06:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

पुलिस ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
अपहरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी सरोज राय ने शादी की नीयत से एक लड़की को किडनैप कर लिया है। मामले में सरोज राय के खिलाफ लड़की के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक में बताया गया कि अपराधी सरोज राय ने लड़की को बहला फुसला कर शादी की नीयत से उठा लिया। उक्त घटना 24 नवंबर की ही बताई जा रही है। जिसमें डुमरा थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कर ली गई है। हालांकि अब तक लापता लड़की के बारे में पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


लड़की के पिता ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी बेटी पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। सुबह 6:00 बजे करीब चार चक्का वाहन से आए अपराधी सरोज राय समेत अन्य लोग जबरन लड़की को उठाकर ले गए। बताया गया कि पूर्व में भी कई बार सरोज राय ने शादी के लिए डराया धमकाया था। कई बार शादी को लेकर दबाव बनाया गया था। वहीं, 24 नवंबर की सुबह में लड़की को किडनैप कर लिया गया। 

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बता दें कि कुख्यात अपराधी सरोज राय पर हत्या, लूट व रंगदारी जैसे दर्जनों से अधिक मामले कई जिलों के अलग अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें