फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का विवादित बयान, 'हिन्दू भी खाते हैं बीफ'

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने फिर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि हिन्दू भी बीफ खाते हैं और बीजेपी-आरएसएस इस मुद्दे पर सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


लालू ने कहा कि सभ्य लोग बीफ नहीं खाते और किसी को भी मांस नहीं खाना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता लेकिन रही बात बीफ खाने की तो हिन्दू भी बीफ खाते हैं। मांस खाने वाला गाय-बकरी और घोड़ा नहीं देखता।

लालू का यह बयान यूपी के दादरी में गौ मांस खाने की अफवाह के बाद एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले पर आया है। इस हमले में 50 वर्षीय अखलाक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गिरिराज का हमला

उनके इस बयान से विवाद उठना तो लाजमी था और हुआ भी वही। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते।

उन्होंने लालू को अपने शब्द वापस लेने को कहा और उन्हें चेतावनी भी दी की अगर लालू ने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो उनके घर से वह आंदोलन शुरू करेंगे। हालांकि लालू ने गिरिराज के हमले के बाद कहा कि उनका मतलब गौ मांस से नहीं था।
लालू बौरा गये है ,हिन्दू गौ पालक कभी गाय नहीं खाते.वोट के लिये हिन्दू को बदनाम न करे.शब्द वापिस ले नहीं तो उनके घर से आन्दोलन शुरू कर दूँगा— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 3, 2015

गौरतलब है कि जैसे जैसे बिहार चुनावों की तारीखें नजदीक आ रही हैं वैसे ही नेताओं के बोल बदलते जा रहे हैं। गिरिराज के हमले का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि वह हिंदूओं के ठेकेदार नहीं हैं। बिहार में उनकी हार पक्की है इसलिए वे माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें