फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुंगेर से ललन सिंह के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मांगा वोट, कहा- सब दिन इनको एमपी बनाए रखिए

Sat, 25 Nov 2023 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग जितना काम हम लोग कर रहे हैं, केंद्र वाला लोग उसका विरोध कर रहा है। अगर केंद्र सरकार शेष राज्य का दर्जा अगर दे दिया जाए तो दो साल में गरीबी खत्म हो जाएगा। हमलोग विशेष राज्य के दर्जा के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के निर्माण कार्य शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही कह दिया था कि मुंगेर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बनना चाहिए। इसके कार्यक्रम का जब मेरे पास आया तो इसमें केवल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय ही लिखा हुआ था। तुरंत हमने अधिकारियों से बातचीत किया कि इसमें अस्पताल भी जोड़ा जाए। इसके बाद बिहार में कॉलेज और अस्पताल दोनों साथ ही करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


आपसे आग्रह करेंगे कि सब दिन इनको एमपी बनाए रखिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंगेर पौराणिक जगह है। सिर्फ पटना को याद न रखिए। हमलोगों तो बचपन से यहां के बारे में जानते हैं। हम कितना घूमते रहे हैं यहां। सब इलाका कितना महत्वपूर्ण है। मुझे बहुत खुशी हुई कि जब हमलोगों ने एक बार ललन बाबू से कहा कि आप अगर एमपी बनना चाहते हैं तो मुंगेर से बनिए। बहुत खुशी हुई कि आपलोगों ने इन्हें एमपी बनाया। आपसे आग्रह करेंगे कि सब दिन इनको एमपी बनाए रखिए। आगे भी आप लोग बनाइए। है न तैयार? बाकी तो सब लोग तो ऐसे ही कहते रहता है। हमलोग कितना काम करते रहते हैं। 
 

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग पत्रकारों के पक्षधर हैं। यह लोग काफी अच्छे ढंग से लिखते हैं। लेकिन, इन पर कब्जा कर के रखे हैं दिल्ली वाले। वह लिखने नहीं देते हैं। आप तो देख ही रहे हैं न हमलोग बिहार में कितना काम करना रहे हैं। जातीय आधारित गणना हमलोग कराए। इसको लेकर सभी पार्टी के साथ मीटिंग करके गए थे केंद्र सरकार के पास। लेकिन वह लोग नहीं सुने। जब पूरा रिपोर्ट आ गया तो देख लिए न।  बिहार में गणना में आर्थिक स्थिति का पता चल गया है। अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और जनजाति सभी लोगों के विकास के लिए बिहार सरकार काम कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक भी हमलोगों ने लाया। राज्य सरकार सभी वर्ग के लोगों को 2 लाख रुपये रोजगार के मदद के लिए दे रही है। आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया। हमलोग जितना काम हम लोग कर रहे हैं, केंद्र वाला लोग उसका विरोध कर रहा है। अगर केंद्र सरकार शेष राज्य का दर्जा अगर दे दिया जाए तो दो साल में गरीबी खत्म हो जाएगा। हमलोग विशेष राज्य के दर्जा के लिए अभियान चलाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें