फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मोतिहारी में घर में लगी आग, दंपती समेत परिवार के 3 लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

Sat, 25 Nov 2023 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News : घर के अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए थे। वह निकलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, निकल नहीं पा रहे थे। फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। इस दौरान परिवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं दो की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह गोदाम में रखी रूई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जो देखते-देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घर के अंदर मौजूद पांच लोग फंस गए थे। वह निकलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, निकल नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में काफी वक्त लग गया। इस दौरान परिवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें रौशन पड़ित (28), उसकी पत्नी कविता देवी (24) और उनकी बहन सालू (15) शामिल हैं। वहीं रौशन के पिता सुबोध पड़ित (47) और मां सुभावित देवी (42) की हालत नाजुक है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के पास की है।

दंपती ने तड़पकर-तड़पकर जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बंद हो गया बाहर निकलने का रास्ता
लोगों का कहना है कि सुबोध पड़ित अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सोये थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास घर में नीचे से आग लग गई। घर के नीचे रुई और प्लास्टिक का गोदाम से आग की शुरुआत हुई थी। जहां आग लगी वहीं घर का सीढ़ी था। इसके वजह से घर से लोग बाहर नहीं निकल सके। आग का धुआं देख कर आसपास के लोग वहा जमा हो कर अपने अपने घर के छत से पानी फेंक कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास कर रहे था। 
 

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला
इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, किसी तरह ग्रामीणों ने घर के दीवार को तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं तीन को आनन फानन में मोतिहारी भेजा गया। जहां एक की मौत हो गई। वहीं सुबोध पड़ित का निजी नर्सिंग होम में जबकि उनकी पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला
छत से कूदकर बचाई जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि घर के मालिक सुबोध पड़ित ने छत से नीचे कूद कर खुद की जान बचाई। वहीं उनकी पत्नी को ग्रामीणों ने दीवार तोड़ कर बाहर निकाला। इधर, सभी घायल को जब ग्रामीण ले कर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें