फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छठ को लेकर तीखी बयानबाजी: भाजपा सांसद बोले- केजरीवाल आस्था के साथ खेल रहे हैं 'खेल'

Sun, 31 Oct 2021 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर ही छठ पूजा की अनुमति दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले का बिहार के भाजपा नेताओं कड़ा विरोध किया है। 
विज्ञापन
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में छठ पूजा करने को लेकर एक आदेश जारी किया। आदेश में प्राधिकरण ने यमुना किनारे छठ पूजा करने पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन ने दिल्ली में कुछ स्थानों पर ही छठ पूजा की अनुमति दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले का बिहार के भाजपा नेताओं कड़ा विरोध किया है। 

विज्ञापन


केजरीवाल किसी को भी छठ करने से नहीं रोक सकते
बिहार बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि केजरीवाल किसी को भी छठ करने से नहीं रोक सकते हैं। छठ बिहार और पूरे पूर्वांचल के लोगों की आस्था से जुड़ा त्योहार है। दिल्ली में जितने भी पूर्वांचली और बिहारी रहते हैं वह यमुना नदी के किनारे छठ करेंगे।

हम पूर्वांचली इसे स्वीकार नहीं करत- मनोज तिवारी
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज मैं यह जानकर हैरान हूं कि दिल्ली सरकार ने यमुना के तट पर छठ उत्सव पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल की हिंदू विरोधी नीति बेनकाब हो रही है। हम पूर्वांचली इसे स्वीकार नहीं करते हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल आस्था के साथ खेल रहे हैं 'खेल'
उधर, पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'छठ पूर्वांचल के लोगों का सबसे बड़ा त्योहार है। उस पर प्रतिबंध लगाना उनकी मान्यताओं के साथ खेलने जैसा है। केजरीवाल जी मैं खुद यमुना में जाऊंगा और सुनिश्चित करूंगा कि छठ पूजा वहां हो, अगर आप मुझे रोक सके तो रोक लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें