तेज प्रताप ने एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की नई कंपनी बनाई है। तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा है- 'अपना उपजाओ, अपना खाओ, अपना कमाओ, जय बिहार'। दीपावली के पहले चावल, आटा, सत्तू, मैदा और बेसन, पांच प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे।
आरजेडी पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब नई कंपनी एलआर राइस एंड मल्टीग्रेंस बनाई है। पहले वो एलआर अगरबत्ती बनवा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। तेज प्रताप की कंपनी का नाम एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड है।
विज्ञापन
तेज प्रताप ट्वीट करते हुए लिखा है- 'अपना उपजाओ, अपना खाओ, अपना कमाओ, जय बिहार'। दीपावली के पहले चावल, आटा, सत्तू, मैदा और बेसन, पांच प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसके बाद ग्रॉसरी के अन्य प्रोडक्ट भी बाजार में लाए जाएंगे। इसका शोरूम अनीसाबाद के तेजप्रताप नगर में बनाया गया है।
तेज प्रताप यादव ने अपनी नई कंपनी के बारे में ट्वीट करते हुए फोन नंबर भी दिया है। भास्कर ने फोन किया तो बताया गया कि प्रोडक्ट की शुद्धता पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। कोई साबित कर दे कि मिलावट है, तो उसे इनाम देने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में नहीं आए नजर
तेज प्रताप उपचुनाव को लेकर जितने एक्टिव पहले दिख रहे थे, प्रचार और वोटिंग के दिन उतने ही शिथिल दिखे। लालू प्रसाद यादव उन्हें न तारापुर ले गए और न कुशेश्वर स्थान। इस पर भी तेज प्रताप का गुस्सा दिखा था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर आरोप लगाया था। लालू प्रसाद के समझाने-बुझाने के बाद तेज प्रताप अब शांत दिखाई दे रहे हैं।