फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja : छठ घाट पर मिटटी धंसी, महिला पुरुष और बच्चा समेत कई लोग फंसे

Sun, 19 Nov 2023 10:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : आस्था के महापर्व में उस समय अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया, जब गंगा घाट पर अचानक मिटटी धंस गई। इस घटना में घाट पर मौजूद महिलाएं, पुरुष और कई बच्चे भी उस मिटटी में फंस गये।
विज्ञापन
राहत कार्य में जुटे लोग और एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के खाजेकला घाट पर छठ पर्व के संध्याकालीन अर्ध के समय मिटटी धंस गई, जिसमें कई महिला, पुरुष और बच्चे फंस गये। घटना पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस के द्वारा सूचना देने पर एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई। हालांकि इस हादसे में सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटनाक्रम 
घटना के संबंध में घाट पर मौजूद लोगों का कहना है कि संध्याकालीन अर्ध देने जैसे ही लोग छठ घाट पर पहुंचे, अचानक घाट की मिट्टी धंसने लगी, जिस वजह से वहां भगदड़ मच गयी। कई लोगों ने तो वहां से भाग कर जैसे तैसे अपनी जान बचायी जबकि कई लोग उस मिटटी में फंस गये। मिटटी और दलदली जमीन में कई महिला, पुरुष और बच्चे फंस गए। भगदड़ मचते ही वहां मौजूद पुलिस उस तरफ दौड़ पड़ी। घाट पर मौजूद कुछ लोग मिटटी में फंसे लोगों को निकलने में जुट गए। फिर पुलिस के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घटना के संबंध में खाजेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि दलदल के कारण छठ घाट की मिट्टी में लोग फंस गये थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें