फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महिला ने किया सुसाइड; पति से फोन पर झगड़ा हुआ था, फंदे से लटक कर दे दी जान

Thu, 07 Mar 2024 10:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मायके वाले का कहना है कि रीना देवी की शादी चार वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिला के रहनेवाले मुकेश दास के साथ हुई थी। उसका पति मुम्बई में रहकर मजदूरी किया करता है। वह फोन पर अक्सर विवाद करता रहता था।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र अगरेडीह गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का उसके पति के साथ फोन पर विवाद हुआ था।  विवाद इतना बढ़ गया था कि कमरे में जाकर उसने सुसाइड कर लिया। मायके वाले का कहना है कि रीना देवी की शादी चार वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिला के रहनेवाले मुकेश दास के साथ हुई थी। उसका पति मुम्बई में रहकर मजदूरी किया करता है। वह फोन पर अक्सर विवाद करता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच बातचीत हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन होता था
जानकारी के अनुसार, चार वर्ष पूर्व रीना देवी की शादी सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के रमौल गांव के मुकेश दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन हुआ करता था। इसको लेकर वह चारमाह पुर्व अपने मायके चली आई थी। बीती रात में पति के साथ मोबाइल पर बातचीत के दौरान नोकझोंक होने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब छह बजे घर के लोग उठे तो अंदर से उसका कमरा बंद मिलने पर परिजनों को संदेह होने पर खिड़की से देखने पर वह बरेडी मे साड़ी का फंदा लगाकर से लटकी हुई थी। परिजनों ने ग्रामीणों की सहयोग से घर का दरवाजा तोड़कर उसे बरेडी से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

कमरे से मिली विवाहिता की लाश
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले  परिजनों ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों की मौजूदगी तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमडीएच भेज दिया है। मृतका के पिता मंगनु तांती ने बताया कि बुधवार के करीब 10 बजे मोबाइल पर मुंबई में रह रहे पति से बातचीत हो रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद रीना अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब उसका कमरा देर तक नहीं खुला तो खिड़की से देखने पर पता चला कि वह सारी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। अपर थानेदार सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि महिला की संदेहास्पद स्थिति में शव को बरामद किया गया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें