प्रभारी प्राचार्य और डाटा इंट्री ऑपरेटर।
- फोटो : अमर उजाला
क्या था ऑडियो में
दरसअल, 3 दिन पहले एक
ऑडियो वायरल हुआा। इसमें प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीकापट्टी की प्रभारी प्राचार्य डॉ सोनम कुमारी और डाटा इंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार राय के बीच की बातचीत थी। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या-क्या बातें हुई, उसका अंश...
- प्रभारी प्राचार्य- मैं भी तुम्हारे विदाई की तैयारी कर रही हूं। तुम चिंता मत करो, तुम्हें हमेशा के लिए नौकरी से ही विदा कर दिया जाएगा।
- ऑपरेटर - मैम मैंने तो आपसे छुट्टी लिया था।
- प्रभारी प्राचार्य- तुम हमसे छुट्टी कब लिया? तुम हमको व्हाट्सएप मैसेज कर दोगे तो इससे काम चल जाएगा? तुम मेरे डायरेक्टर हो क्या? तुम मुझे व्हाट्सएप कर दोगे तो मैं तुम्हें छुट्टी स्वीकृत कर दूंगी?
- ऑपरेटर- मैंने तो आपको पहले भी इसकी जानकारी दी थी।
- प्रभारी प्राचार्य- तुमने मुझे कहा था कि 10 को मैं काम करूंगा और रात में जाऊंगा। यहां एक दर्जन काम है मैं चंदन से काम करवा रही हूं। बेशर्म-बेहूदा मैं तुम्हें चप्पल से चपला दूंगी।
- ऑपरेटर- मैम इस तरह से आप मुझसे बात नहीं कर सकतीं। चप्पल से मारने की बात बहुत गलत है। मैं छोटा कर्मचारी हूं तो आप कुछ भी बोल दीजिएगा हूं। यह क्या तरीका है बात करने का?
- प्रभारी प्राचार्य- हां बिल्कुल यही तरीका है बात करने का। मैं ऐसे ही तुमसे बात करूंगी। मेरी दया पर तुम्हारी नौकरी टिकी हुई है। एक लाइन लिखकर दूंगी तो नौकरी चली जाएगी।
- ऑपरेटर- क्या मुझे सीएल भी नहीं मिल सकता है।
- प्रभारी प्राचार्य- सीएल मिलेगा या नहीं मिलेगा, यह तुम्हारे बाप का सीएल नहीं है।
- ऑपरेटर- मैम आप इस तरह से मुझसे बात नहीं कर सकती। यह आपको शोभा नहीं देता।
- प्रभारी प्राचार्य- हां बिल्कुल मैं ऐसे ही बात करूंगी। जाकर सुन लेना डीएम कैसे बात करता है।