फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बकरीद पर जिला प्रशासन से कही दो टूक बात, बकरा काटने में रखें ध्यान

Sun, 16 Jun 2024 10:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। यह देश के अंदर सर्वाधिक एक्सपोर्ट करने वाला भी विभाग है। हमलोग इसके लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल बकरीद का पर्व है। मैं बेगूसराय समेत देश के सभी जिला प्रशासन से यह अपील करता हूं कि प्रशासन विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दें। उन्होंने मांग किया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल या चौक-चौराहों पर बकरे की कटाई ना हो, जिससे आपसी द्वेष फैले। जिला प्रसाशन हर हाल सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें। 

विज्ञापन


अभिभावकों से शिक्षा मंत्री ने स्वयं वार्ता की है
वहीं नीट यूजी पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप किया है और 1500 से अधिक विवादित रिजल्ट के संबंध में छात्रों से तथा उनके अभिभावकों से शिक्षा मंत्री ने स्वयं वार्ता की है एवं उन्हें उपयुक्त समाधान का आश्वासन दिया है। 

टेक्सटाइल सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है
गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल सबसे बड़ा रोजगार देने वाला सेक्टर है। यह देश के अंदर सर्वाधिक एक्सपोर्ट करने वाला भी विभाग है। हमलोग इसके लिए काम कर रहे हैं। बिहार के लिए भी हमलोगों ने रोडमैप बनाया है। टेक्सटाइल से जुड़े पदाधिकारी एवं इस क्षेत्र के लोगों से बातचीत की है। मुजफ्फरपुर सहित बेगूसराय में भी आने वाले दिनों में टेक्सटाइल के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी। 
विज्ञापन


केरल सरकार को कर संशोसन पर विचार करना चाहिए
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल की सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह कर के संशोधन में पुनर्विचार करना चाहिए। वह अपने एक्साइज टैक्स पर विचार करें। वैट को भी कम करना चाहिए।बता दे कि बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कपड़ा मंत्री बनने के बाद बीते शाम पहली बार बेगूसराय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें